आलिया हमारी पीढ़ी की रॉबर्ट डी नीरो है : वरुण
(India) वरुण ने कहा, 'फिल्म 'हाईवे' में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। 'हाईवे' में उन्होंने जो प्रस्तुति दी है, वह किसी के भी लिए बेहद मुश्किल है। मुझे लगता है कि आप उससे सीख सकते हैं। वह हमारी पीढ़ी की रॉबर्ट डी नीरो है।' आलिया और वरुण ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद आलिया 'हाईवे' और '2 स्टेट्स' में काम कर चुकी हैं। वरुण ने सिनेमैक्स थियेटर के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी पीढ़ी में किसी अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म से ही इतनी काबिलियत दिखाई है, तो वह आलिया भट्ट है।' वरुण और आलिया की फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' बीते शुक्रवार प्रदर्शित हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।