(International)
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नस्ट ने कल कहा, ‘हम हिंसा के स्तर को कम करना चाह रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के शीर्ष अधिकारी इजरायली नेताओं के संपर्क में हैं। इसी बीच, अमेरिका ने मिस्र की ओर से की गई संघर्ष विराम की अपील का स्वागत किया और साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि इससे जल्द से जल्द शांति बहाल होगी। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘इस मुश्किल समय में विदेश मंत्री जॉन केरी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, मिस्र के सरकारी अधिकारियों और फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत करते रहे हैं। इस खतरनाक स्थिति का हल ढूंढ़ने के लिए अमेरिका उनके साथ और हमारे क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ ओबामा प्रशासन ने कहा कि अमेरिका उन फलस्तीनियों के लिए बेहद चिंतित है, जो अनिष्ट के मार्ग पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।