जयललिता ने 10000 फ्लैट, रिहायशी टाउनशिप की घोषणा की
(TAMILNADU, India) इसके अलावा शहर के पास स्थित कदंबुर में एक उपनगरीय टाउनशिप बनाने की भी योजना है। जयललिता ने विधानसभा में अपनी ओर से जारी बयान में कहा गया, विजन-2023 योजना को पूरा करने और केंद्र एवं राज्य सरकारों की झुग्गी-झोंपड़ी मुक्त योजना के तहत पहले चरण में तमिलनाडु झुग्गी-झोपड़ी उन्मूलन बोर्ड चेन्नई और अन्य शहरों में 825 करोड़ रुपए की लागत से 10,000 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण व्यय में केंद्र की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होगी जबकि राज्य की भूमिका 40 प्रतिशत और 10 प्रतिशत हिस्सेदरी लाभार्थी की होगी। उन्होंने विधानसभा में बताया कि उन्होंने नोचिकुप्पम में 48.06 करोड़ रपए की लागत से बोर्ड की 534 चाल के पुननिर्माण का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि कदंबुर गांव में 222 एकड़ भूमि पर स्व-समर्थित टाउनशिप का विकास किया जाएगा जिसमें हर तरह की बुनियादी सुविधाएं होंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।