गाजा पट्टी पर इजरायल ने अपने हवाई हमले और तेज कर दिए हैं। आज सुबह हुए हमले में कुछ और लोगों की जानें चली गई। अधिकारियों की मानें तो अब तक इजरायल के इस ऑपरेशन से फलस्तीनी क्षेत्र में मरने वालों की संख्या 202 हो गई है। आपात सेवा के प्रवक्ता अशरफ अल-कुदरा ने बताया कि रफाह के दक्षिणी शहर में एक घर पर हमला किया गया, जिसमें दो लोग मारे गए। इसके अलावा एक घर पर छापेमारी भी की गई, जिसमें एक आदमी मारा गया। स्थानीय चश्मदीद की माने तो मारा गया शख्स इस्लामिक जिहादी चरमपंथी था। इजरायल ऑपरेशन के नौंवें दिन सुबह-सुबह महमूद अल-जहर समेत हमास के कई बड़े अधिकारियों को निशाना बनाकर उनके घर पर छापेमारी की गई। हालांकि इस छापेमारी के दौरान किसी के भी मरने की खबर नहीं है। सेना की मानें तो आठ जुलाई से शुरू हुए इस संघर्ष में हमास ने गाजा पंट्टी पर अब तक एक हजार रॉकेट दागे हैं। वहीं इजरायली सेना भी इन हमलों के जवाब में 1500 रॉकेट दाग चुकी है। कल हमास की ओर से हुए पहले हवाई हमले में इरेज बॉर्डर पर एक आदमी की मौत हो गई थी। जबकि चार इजरायली बुरी तरह घायल हो गए थे। वहीं इजरायल के हवाई हमले में 1500 से अधिक फलस्तीनी घायल हो गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।