(India)
‘परिंदा’, ‘तिरंगा’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए शोहरत पाने वाले 63 वर्षीय पाटेकर लंदन में 17 जुलाई को फिल्मोत्सव के पांचवें संस्करण में समापन रात्रि को प्रदर्शित की जाने वाली निर्देशक समृद्धि पोरे की फिल्म ‘हेमलकासा’ के विश्व प्रीमियर में मुख्य मेहमानों में शामिल होंगे। इस फिल्म में मैग्सायसाय पुरस्कार विजेता दंपति डॉ प्रकाश बाबा आमटे और मंदाकिनी आमटे की प्रेरक कहानियों को दर्शाया गया है। दोनों ने अपना जीवन पश्चिम भारत में आदिवासियों का जीवनस्तर सुधारने में लगा दिया। पाटेकर ने कहा, मैं हेमलकासा को चुनने पर एलआईएफएफ की चयन समिति की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने दिखा दिया है कि केवल जौहरी को ही हीरे की पहचान होती है। उन्होंने कहा, यह महज एक फिल्म नहीं बल्कि दुनिया के लिए प्रेरक संदेश है। इसलिए मैं यहां एलआईएफएफ में आया हूं। अन्यथा सामान्य तौर पर मैं फिल्म महोत्सव के निमंत्रणों को स्वीकार करने से बचता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।