हांगकांग जा रहे विमान में दुर्घटना
(International)
दक्षिण अफ्रीका से हांगकांग जा रही विमान में अचानक हलचल हो जाने से 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारी की माने तो वायुमंडलीय विक्षोभ से टकराने की वजह से विमान में हलचल हुई। हादसे में घायल लोगों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज दक्षिणी चीन सिटी के अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक एंबुलेंस के जरिए हांगकांग एयरपोर्ट से यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। हांगकांग एयरपोर्ट पर लैंड हुआ यह विमान साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से उड़ान भर कर हांगकांग के लिए रवाना हुआ था। हांगकांग एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे उन्हें विमान की ओर से एक सूचना मिली। विमान का पायलट इमरजेंसी सेवा से मदद की मांग कर विमान को लैंड करने की अनुमति मांग रहा था। जबकि इस विमान के लैंडिंग का वक्त 12.30 बजे था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इमरजेंसी सेवा के तहत विमान को उतरने की इजाजत दी गई और फिर हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों में 12 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। इनमें से दो पुरुषों की हालत काफी गंभीर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।