इराक: दो कार बम धमाकों में 8 लोगों की मौत
(International) पूर्वी बगदाद में हुए दो कार बम धमाकों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम शिया बहुल इलाके सद्र सिटी में विस्फोट हुए। इन हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं। एक चिकित्सा अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मृतकों की संख्या की पुष्टि की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।