भारत पर सुनवाई करेगी अमेरिकी कांग्रेस की समिति
(International) अपरिहार्य साझेदारी (भारत-अमेरिका संबंधों में पुन) ऊर्जा प्रदान करना नामक विषय पर सुनवाई का आयोजन सीनेट की विदेश मामलों की समिति की ‘नियर ईस्टर्न एंड साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स’ संबंधित उप समिति की ओर से किया जा रहा है। सुनवाई कल सुबह होगी। दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल और दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया की रक्षा मामलों की सहायक विदेश उप मंत्री एमी सेरिट सीनेट की इस उप समिति के समक्ष पेश होंगी। इस उप समिति के समक्ष जो दूसरे प्रमुख लोग अपनी बात रखेंगे उनमें भारत में अमेरिकी राजदूत रह चुके फ्रैंक जी विस्नर, सेंटर फॉर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज से जुड़े रिचर्ड एम रासोव, सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय नीति मामलों के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह तथा द हेरीटेज फाउंडेशन में वरिष्ठ शोधार्धी लीजा कर्टिस शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।