भारत और ब्राजील ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार की वकालत की है। साथ ही दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। बुधवार को ब्राजील की राजधानी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेहमान देश की राष्ट्रपति डेल्मा रोसेफ की मुलाकात के दौरान पर्यावरण सुरक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। जी-4 देशों के नेता होने के नाते मोदी और रोसेफ ने सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र के सुधारों पर तत्काल प्रगति की वकालत की। मोदी-रोसेफ मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने व्यापार व निवेश बढ़ाने पर सहमति जताकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती दी। ब्राजील ने बैठक और नाश्ते से पहले राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री को पूर्ण सैन्य सम्मान दिया, जबकि नरेंद्र मोदी यहां द्विपक्षीय यात्रा पर नहीं हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।