अमेरिकी संसदीय समिति करेगी भारत से संबंधों पर सुनवाई
(International)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सितंबर में होने वाली अमेरिका यात्रा से पहले कांग्रेस ‘अमेरिकी संसद की एक प्रमुख समिति’ भारत-अमेरिका संबंधों पर सुनवाई करेगी। इसमें ओबामा प्रशासन के शीर्ष अधिकारी, पूर्व राजनयिक और प्रसिद्ध दक्षिण एशियाई विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंध बनाना चाहता है। कांग्रेस के ऊपरी सदन सीनेट की विदेश संबंध समिति की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की उपसमिति ने गुरुवार को श्इंडिसपेंसेबल पार्टनर्स-रीएनर्जाइजिंग यूस-इंडिया टाइसश् सुनवाई आयोजित की है। दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई विश्वाल और दक्षिण एवं दक्षिण पूर्वी एशिया के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री एमी सीअराइट उसमिति के समक्ष अपने विचार रखेंगे। इनके अलावा भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत फ्रैंक जी विजनर और हेरिटेज फाउंडेशन में सीनियर रिसर्च फेलो लीजा कर्टिस को भी उपसमिति के समक्ष अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।