अगले महीने भारत दौरे पर जाएंगे हैगल : पेंटागन
(International) दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री एमी सीराइट ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के केवल दो महीने के कार्यकाल को देखते हुये हमें पहले से ही लग रहा है कि यह बहुत व्यस्त वर्ष रहेगा।’ सीराइट ने कहा, ‘भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए मंत्री हैगल अगस्त के शुरू में भारत के दौरे पर जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि उनके साथ पेंटागन के शीर्ष अधिकारी भी दौरे पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान नई दिल्ली में 31 जुलाई को विदेश मंत्रालय की रणनीतिक वार्ता होगी तथा दोनों देशों के रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर भारत के नये नेतृत्व के साथ सीधी और सार्थक बातचीत करने का यह पहला मौका होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।