यूपी: उद्यमी का पुत्र सकुशल बरामद, तीन अपहर्ता गिरफ्तार
(Behat, Saharanpur) तीनों अपहर्ता उद्यमी की फैक्ट्री में ही मजदूरी का काम करते थे। उन्होंने कल दोपहर बाद अपहरण कर अपने मालिक के बेटे को बंधक बना लिया था। थाना प्रभारी साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि कल दोपहर शाहिद खान निवासी राजीव कालोनी ने शिकायत की कि उनका 17 वर्षीय पुत्र अल्ताफ अचानक लापता हो गया है। उसके मोबाइल फोन पर कोई अन्य आदमी बात कर रहा है जो 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मोबाइल फोन की लोकेशन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी । इसके बाद देर रात लोनी क्षेत्र की ट्रोनिका सिटी के अर्धनिर्मित टावर से अल्ताफ को सकुशल बरामद करते हुए अपहर्ता शाहनवाज, मोहम्मद अली और बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। यादव ने बताया कि तीनों अपहर्ता शाहिद की पेंट बनाने की फैक्ट्री में काम करते थे जिन्होंने पैसा कमाने के लिए शाहिद के पुत्र अल्ताफ का अपहरण करने की योजना बनाई। क्योंकि अल्ताफ तीनों आरोपियों को जानता था, इसलिए वह निश्चिन्त होकर तीनों के साथ चला गया। रास्ते में बबलू ने अल्ताफ को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसको बंधक बनाकर लोनी ले गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।