फिल्म बैंग बैंग तीन भाषाओं में होगी रिलीज
(India) सिद्वार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘हैदर’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म बनानेवालों का वादा है कि इस फिल्म में रोमांस के साथ ऐक्शन का ढ़ेर सारा तड़का होगा। फिल्म का पहला पोस्टर पहले से ही जारी कर दिया गया है। फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा, ‘बैंग बैंग पुरी तरह मनोरंजन करने वाली फिल्म है और हम फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने जा रहे हैं। हम इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलगु भाषाओं में रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म की चर्चा जोरो पर है और हम दुनिया भर में फिल्म के रिलीज की तारीख और समय तय करेंगे।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।