पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने भी दिया जवाब
(JAMMUandKASHMIR, India) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आरएसपुरा के अर्निया इलाके में सीमा अग्रिम चौकियों पर कल रात 10.30 बजे गोलीबारी की। इससे कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई थी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले की आर एस पुरा तहसील के अर्निया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इसके तत्काल बाद बीएसएफ के 192 बटालियन के जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पिछले एक महीने के दौरान पाकिस्तान की ओर से यह चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। बीएसएफ के अधिकारियों ने सभी सीमा गार्डों से कहा है कि वे अपनी चौकियों और अग्रिम चौकियों पर सतर्क रहें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।