यूक्रेन में मलेशियाई विमान पर मिसाइल से हमला
(International)

मलेशियाई विमान एमएच 370 के गायब होने के रहस्य से पर्दा अभी उठ नहीं सका था कि एक और मलेशियाई विमान दुर्घटना का शिकार हो गया।मलेशियाई विमान एमएच 17 पर मिसाइल से हमला किया गया। हमले में प्लेन में सवार सभी 285 यात्रियों और 15 पाइलट क्रू मेंबर्स की मौत हो चुकी है। मलेशिया का यह यात्री विमान 298 यात्रियों और चालक दल सदस्यों के साथ पूर्वी यूक्रेन में रूस की सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह बोइंग विमान मलेशियन एयरलाइंस की उडान एम एच 17 लेकर एमस्टर्डम से कुआलालंपुर जा रहा था। इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार रूस की सीमा में प्रवेश करने से 50 किलोमीटर पहले ये विमान अचानक नीचे गिरने लगा और बाद में यूक्रेन की सीमा में शाखत्योरस्क कस्बे के नजदीक जमीन पर जलता हुआ पाया गया। ये घटना ऐसे इलाके में हुई है जहां यूक्रेन की सेना और रूस समर्थक अलगाववादियों के बीच सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक 10 हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान को मार गिराने के लिए रूसी बक मिसाइल सिस्टम का उपयोग किया गया। घटना वाले इलाके में यूक्रेन के पास लंबी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है। जबकि यहां रूसी एयर डिफेंस रूस समर्थक अलगाववादियों को कवर देता रहा है। हादसे के बाद यूक्रेन ने मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।