बॉलीवुड में खुद को साबित करने आई हूं: सनी लियोन
(India) सनी लियोन का कहना है कि वह बॉलीवुड में खुद को साबित करने आई हैं । सनी ने कहा कि मेरे फिल्मी करियर में अभी तक जो कुछ भी हुआ में उससे बहुत खुश हूं । बॉलीवुड में लोगों का इतना सपोर्ट मुझे मिल रहा है यह मेरे लिए अच्छी बात है। उन्होने बताया कि वह हिन्दी को सुधारने की कोशिश कर रही हैं और वह फिल्मों में डबिंग भी खुद ही कर रही हैं । आइटम सांग के बारे में बात करने पर उन्होने कहा कि मैं कभी किसी चीज से परहेज नहीं करती। टी-सीरीज के साथ मेरे रिलेशन हैं उन्होंने मुझसे पूछा तो मैंने हां कर दी । उन्होने आगे कहा कि मैं अपने प्रशंसकों का हिस्सा होना ज्यादा महसूस करती हूं और हां, बॉलीवुड का भी। मैं यहां हूं और यहां रहना चाहती हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।