पाकिस्तान में आतंकियों ने की आठ जवानों की हत्या
(International)

पाकिस्तान के खैबर कबायली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात आतंकियों ने फ्रंटियर कोर के आठ जवानों की हत्या कर दी। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने इस वारदात को घात लगाकर अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, पेशावर के निकट फ्रंटियर कोर के जवान गश्त कर रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में आठ जवानों की मौत हो गई, जबकि, एक अन्य घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तान में आतंकी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। खुफिया एजेंसी भी पहले से ही उत्तरी वजीरिस्तान में भारी संख्या में आतंकियों की मौजूदगी का संकेत दे चुकी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।