मलेशियाई विमान हादसे के बाद पूर्वी यूक्रेन उड़ान-प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित
(International) यूरोपीय और अमेरिकी विमानन कंपनियों ने अपने विमानों का मार्ग बदला है क्योंकि यूक्रेन ने कहा है कि मलेशिया एयरलाईन्स के विमान एमएच17 को आतंकवादियों ने मार गिराया है। इधर, अमेरिकी सरकार ने कहा है कि खुफिया विशेषज्ञों का मानना है कि विमान को जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल के जरिए गिराया गया है।
कल यहां जारी एक बयान में कहा गया कि हादसे के बाद यूक्रेन सरकार ने यूरोकंट्रोल को पूर्वी यूक्रेन में वायुमार्ग बंद करने की सूचना दी। यूरोकंट्रोल की सूचना के मुताबिक राडार स्क्रीन से गायब होने से पहले यह 33,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।