(International)
खुफिया एजेंसियों ने पहले ही आगाह किया था कि आतंकवादी अपने गढ़ उत्तरी वजीरिस्तान में जारी सैन्य अभियान का बदला ले सकते हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रांतीय राजधानी पेशावर के समीप घुंदाई इलाके में गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि आठ सैनिक मारे गए हैं और एक घायल हुआ है। हालांकि यह भी खबर है कि सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी भी ढेर हुए लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में स्थानीय कबायली लोगों के हवाले से कहा कि आतंकवादियों ने वाहनों को नहीं बल्कि जांच चौकी को निशाना बनाया। लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहनों पर हमला किया गया। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन खैबर क्षेत्र में तालिबान अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।