(International)
मून ने गुरुवार को कहा, ‘मैं अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के साथ इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए हूं। इस मामले में विस्तृत और पारदर्शी अंतरराष्ट्रीय जांच की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों तथा मलेशिया के लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’ एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रहा विमान बोइंग 777 गुरुवार को रूस की सीमा के निकट पूर्वी यूक्रेन में गिर गया। इसमें सवार सभी 298 लोग मारे गए। इस क्षेत्र में रूस समर्थक अलगाववादियों और यूक्रेनी सेना के बीच संघर्ष चल रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर विमान को मार गिराने का आरोप लगाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।