(International)
मर्केल ने कहा कि रूस को संघर्ष के ‘राजनीतिक हल’ के लिए विशेष तौर पर अपना प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘यूक्रेन में वर्तमान में जो हो रहा है’ उसके लिए रूस की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘अभी महत्वपूर्ण यह है कि इसकी जितनी जल्दी हो सके स्वतंत्र जांच हो।’ मर्केल ने कहा, ‘इसके लिए संघर्षविराम जरूरी है और यह जरूरी है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाए।’ उन्होंने कहा कि ‘कई ऐसे संकेत थे कि विमान को मार गिराया गया और इसलिए हमें इसे बहुत बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।