यूक्रेन में MH17 के दुर्घटनास्थल से 181 शव बरामद, ब्लैक बॉक्स भी मिले
(International) इसबीच रूस समर्थक यूक्रेनी विद्रोहियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विमान के मलबे से ब्लैक बॉक्स बरामद किए हैं। गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन में एक मिसाइल से विमान को मार गिराया गया था जिससे विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए। रूस समर्थक विद्रोहियों ने मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच17 के मलबे से ब्लैक बॉक्स मिलने का दावा किया है और कहा है कि वह इन्हें जांच के लिए मॉस्को भेजने पर विचार कर रहे हैं। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब तक दुर्घटनास्थल से 181 शव बरामद किए गए हैं जो खेतों के बड़े हिस्से में बिखरे थे। विमान ने किसी तरह के संकट का संकेत नहीं दिया था। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि विमान को जानबूझकर या फिर गलती से मार गिराया गया। उड़ान की सूची से पता चला है कि एमएच17 में नीदरलैंड के 173 नागरिक, मलेशिया के 44, ऑस्ट्रेलिया के 28, इंडोनेशिया के 12, ब्रिटेन के 9, जर्मनी के 4, बेल्जियम के 4, फिलीपीन के 3 और कनाडा, न्यूजीलैंड एवं हांगकांग के एक-एक नागरिक सवार थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।