कानपुर देहात में नाबालिग से बलात्कार
(India)
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के क्योटरा इलाके में कल देर शाम एक 14 साल की मासूम के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया । जिसके बाद पीड़ित परिवार जब सट्टी थाने पंहुचा तो वहाँ ड्यूटी पर तैनात एस आई विद्दया सागर तिवारी ने बगैर किसी महिला सिपाही के पीड़ित को कमरे में ले जाकर उसके कपडे उतरवाकर पूछताछ की । इस वारदात से नाराज होकर माँ सरस्वती महिला मुक्ति मोर्चा सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर के सामने अपना विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही मांग की है कि इस पूरे प्रकरण में दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।