यूक्रेन ने विद्रोहियों पर लगाया साक्ष्य नष्ट करने का आरोप
(International)
यूक्रेन ने रूस पर मलेशियाई विमान के दुर्घटनाग्रस्त स्थल के साक्ष्य नष्ट करने में मॉस्को समर्थक विद्रोहियों की मदद करने का आरोप लगाया है। जबकि मलेशिया के जांचकर्ता कीव पहुंच गए हैं। यूक्रेन सरकार ने एक बयान में कहा, श्रूस की मदद से आतंकी इस अंतरराष्ट्रीय अपराध के साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के आपातकालीन मंत्रालय के कर्मी मलेशियाई विमान ख्फ्लाइट एमएच 17, के दुर्घटनाग्रस्त होने की जगह का जाएजा ले रहे हैं। विमान का मलबा 18 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बिखरा हुआ है। हालांकि जांच की परिधि को कुल 25 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक रखा जाना है। मंत्रालय के प्रवक्ता एंड्री लायसेंको ने शनिवार को बताया कि अब तक 186 शव बरामद कर लिए गए हैं। मलेशिया एयरलाइंस ख्एमएएस, ने शनिवार को विमान में सवार सभी 298 लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में पुष्टि कर दी। एमएएस की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया कि विमान में नीदरलैंड्स के 192, मलेशिया के 44, ऑस्ट्रेलिया के 27, इंडोनेशिया के 12, ब्रिटेन के 10, जर्मनी और बेल्जियम के चार-चार, फिलीपींस के तीन तथा कनाडा और न्यूजीलैंड के एक-एक निवासी सवार थे। इंटरपोल ने कहा है कि वह मारे गए यात्रियों की पहचान में मदद के लिए एक टीम भेजेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।