(India)
फिल्म 'दबंग' के गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' से प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाली मलैका अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' में आइटम नंबर करने जा रही हैं। बताया जाता है कि आइटम गीत के बोल 'फैशन खत्म मुझपर' है और इस गाने को शादी के मौके पर फिल्माया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सोनम कपूर और राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके राजकुमार राव हैं। राजकुमार राव इस गाने में अलग लुक में नजर आएंगे। इस आइटम नंबर के लिए संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है जबकि कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। यह देखने वाली बात होगी कि मलैका अपने इस आइटम नंबर से पहले की तरह दर्शकों की प्रशंसा बटोर पाती हैं कि नहीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।