मलेशियाई यात्री विमान को मार गिराने के लिए रूस ने विद्रोहियों को दी थी 'बुक' मिसाइल्स : अमेरिका
(International) मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोरोशेंको ने कहा, 'हम अमेरिका में 11 सितंबर को एवं स्कॉटलैंड के लॉकरबी में जो कुछ हुआ और यूक्रेन में जारी घटनाओं के बीच कोई अंतर नहीं देखते।' वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मलेशियाई यात्री विमान के मार गिराए जाने के बाद इस्तेमाल न किए गए तीन 'बुक' मिसाइलों को वापस रूस भेजा गया। इस बीच अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की है कि मलेशिया के यात्री विमान को मार गिराए जाने के लिए जिस 'बुक' मिसाइल का इस्तेमाल किया गया, उस मिसाइल को रूस ने यूक्रेन के पूर्वी भाग में विद्रोहियों को उपलब्ध कराया। समाचार पत्र के मुताबिक अमेरिका की इस रिपोर्ट के बाद मास्को की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यूक्रेन की इमरजेंसी सेवा की प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल से 196 शवों को बरामद कर लिया गया है और विद्रोही इन शवों को अज्ञात स्थल पर ले गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।