मिस्र में गोलीबारी में 21 जवानों की मौत
(International) सेना के प्रवक्ता कर्नल मोहम्मद समीर ने बताया, "आतंकवादियों ने अल-फाराफ्रा ओएसिस के नजदीक सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर गोलीबारी की जिसके बाद हथियार के एक गोदाम में विस्फोट हुआ." अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने अल-वादी अल-गदीद प्रांत स्थित सीमा चौकी पर रॉकेट से ग्रेनेड दागे, तीन महीने पहले इसी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में पांच जवानों और एक अधिकारी की मौत हो गई थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।