(International)
कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लाहौर के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और हजरत अली की शहादत को याद करने के लिए निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान किसी भी आतंकवादी घटना को नाकाम करने के लिए जवानों को तैनात किया है। लाहौर में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के पास रायविंड में कुछ दिन पहले आतंकवादियों के देखे जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। लाहौर के कार्यवाहक पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने कहा, ‘इस तरह की खुफिया खबरें थीं कि आतंकवादी लाहौर में और अन्य जगहों पर शिया जुलूसों पर निशाना साध सकते हैं। हमने जुलूसों की हिफाजत के लिए अलग से सुरक्षा इंतजाम किये हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।