अपनी शादी में बंगाली दुल्हन की तरह नजर आना चाहती हैं बिपाशा बसु
(India) हालांकि, अभिनेता हरमन बवेजा के साथ डेटिंग कर रही 35 वर्षीय अभिनेत्री ने शादी की योजना के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। बिपाशा ने कहा कि वह बंगाल की हैं और जब वह शादी करेंगी तब वह निश्चित रूप से एक परंपरागत बंगाली दुल्हन की तरह दिखना चाहेंगी। वह बहुत असाधारण तरीके से शादी करना चाहती हैं। वर्ष 2012 में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन पर मिलने के बाद हरमन के साथ बिपाशा डेटिंग कर रही हैं। हाल ही में साजिद खान की हमशक्लस में नजर आने वाली बिपाशा की अगली फिल्म ‘क्रीचर’ है जो 12 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।