(India)
जयपुर- कंटेम्परेरी डांस हो या कथक नृत्य। हर ताल और बीट पर झूमते और थिरकते पांव जैसे कला से सराबोर। गीत-संगीत और नृत्यशैली से भरपूर कभी ठुमरी की ताल तो कभी बुल्ले शाह की रचना तेरे इश्क ने... में खोते चले गए दर्शकों के बीच कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से अचंभित किया। जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में किंकिंणी संस्था और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित आयाम नृत्य संध्या का। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एक्टर प्रदीप खरब थे। कार्यक्रम में आयाम के माध्यम से उत्तर भारत और राजस्थान की कथक नृत्य शैली पर आधारित नृत्य को प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस मौके पर नन्हे बच्चों ने गुरुवंदना भी प्रस्तुत की। किंकिंणी संस्था की संचालिका अनिता ओरडिया ने यह जानकारी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।