दिल्‍ली: कोटला मुबारकपुर में मणिपुर के युवक की पीट पीटकर हत्‍या
(DELHI, India) पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात कोटला मुबारकपुर में अपने एक दोस्त के घर से जब पीड़ित शलोनी वापस लौट रहा था, उसी समय पांच-छह लोगों का एक समूह घटनास्थल पर कार से पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसे एम्स के ट्रामा सेन्टर ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मणिपुरी युवक की हत्‍या पर केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरण रिजिजु ने कहा कि मैं इस घटना से काफी आहत हूं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज से अहम जानकारी मिली है। उन्‍होंने कहा कि इस केस को जल्‍द सुलझा लिया जाएगा। वहीं, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बीएस जयसवाल ने कहा कि हम लोगों ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। उस पर पांच-छह लोगों ने हमला किया। पीड़ित की ओर से उकसावे की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि हम लोग हमलावरों की पहचान और घटनाक्रम के सही अनुक्रम का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। शलोनी मुनिरका में रहता था और बेरोजागर था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।