(International)
इस बीच ‘इंटरनेशनल कमेटी आफ रेड क्रास’ ने अस्थायी संघर्ष विराम के प्रयास तेज कर दिए ताकि मरने वालों तथा घायलों को वहां से हटाने का काम हो सके। इस समझौते को इजरायल और हमास दोनों ने स्वीकार किया। हालांकि मानवीय संघर्ष विराम थोड़े समय ही रहा और इजरायली सेना ने हमास उग्रवादियों पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इजरायली सेना के प्रवक्ता पीटर लर्नर ने ट्विटर पर लिखा कि हमास ने एकबार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस बार मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए आईसीआरसी ने पहल की। इजरायल रक्षा बल उसी के अनुसार कदम उठा रहा है। सैकड़ों फलस्तीनी आज गाजा शहर में पलायन करने को मजबूर हुए क्योंकि इस्राइली सैनिकों ने पास के कस्बे शेजैया पर हमला तेज कर दिया। आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता अशरफ अल कुदरा ने कहा कि इजरायल के आपरेशन ‘प्रोटेक्टिव एज’ शुरू होने के बाद से 435 फलस्तीनी मारे गए हैं जिसमें 112 नाबालिग, 41 महिलाएं और 25 बुजुर्ग हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।