दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग बॉलीवुड से अधिक पाबंद है वक्त का : पार्वती ओमनाकुट्टन
(India) 27 वर्षीय पूर्व मिस इंडिया ने 2008 में यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया था और तब से तमिल एवं मलयाली फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘यूनाइटेड सिक्स’ 2011 में आयी थी। पार्वती ने कहा, ‘हालांकि ‘पिज्जा’ का फिल्म क्रू दक्षिण का ही था इसलिए उस लिहाज से मुझे ज्यादा अंतर महसूस नहीं हुआ लेकिन फिल्म निर्माण की प्रक्रिया के लिहाज से दोनों फिल्म उद्योग अलग हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दक्षिण फिल्म उद्योग में लोग वक्त के बहुत पाबंद हैं और उन्हें पता होता है कि फिल्म कब शुरू करनी और कब खत्म करनी है। अगर मैं एक के बाद एक बॉलीवुड में फिल्में करूं और फिर दक्षिण जाऊं तो मुझे एक समय सारणी का पालन करना होगा। लेकिन अगर कोई दक्षिण में काम करके यहां आता है तो उसके लिए यह आसान होगा क्योंकि वह अधिक संगठित होगा।’ ‘पिज्जा’ 2012 में इसी नाम से आयी तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।