(International)
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कल बातचीत के दौरान ओबामा ने यह घोषणा की। गाजा की स्थिति को लेकर पिछले तीन दिन में यह दूसरी बार बातचीत हुयी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया, इजराइल के सैन्य अभियान के बारे में राष्ट्रपति ने चर्चा की। हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमलों की अमेरिका ने निंदा की और खुद का बचाव करने के इस्राइल के अधिकार का समर्थन किया। गाजा में फलस्तीनी नागरिकों की मौत और इजराइली सैनिकों के मारे जाने सहित हताहतों की संख्या बढ़ने को लेकर भी राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त की। इसमें कहा गया है कि ओबामा ने नेतन्याहू से कहा कि नवंबर 2012 युद्धविराम समझौते के आधार पर युद्ध की तत्काल समाप्ति के लिए केरी जल्द ही मिस्र के दौरे पर जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।