फगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित आंतरिक मंत्रालय के दफ्तर पर मंगलवार को किए गए आत्मघाती हमले में चार विदेशी नागरिक मारे गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। घटना की जानकारी देते हुए काबुल पुलिस प्रमुख जाहिर ने बताया कि जिस वक्त यह हमला किया गया उस वक्त सभी विदेशी नागरिक व्यायाम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में 4 विदेशी नागरिक मारे गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।