काबुल में मंत्रालय के दफ्तर पर आतंकी हमला, 15 लोग मरे
(International) इस आतंकी हमले में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, तालिबान ने हमले की जिम्‍मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में मरने वालों में चार विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार आतंकियों ने आज सुबह ये हमला किया। खबरों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर पुलिस की वर्दी में आया था जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। गौर हो कि पिछले कई दिनों से अफगानिस्तान के हालात खराब बदतर होते जा रहे हैं। आए दिन तालिबान आतंकी हमलों को अंजाम दे रहे हैं। अफगानिस्‍तान में आंतरिक सुरक्षा को लेकर हालात काफी खराब हो गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।