(International)
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश आर्नेस्ट ने कहा कि पिछले कई महीनों से रूस ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अलगाववादियों को संघर्ष विराम के लिए उत्साहित नहीं किया है। वास्तव में हमने यह देखा है कि रूस ऐसे कदम उठा रहा है जिन्हें उकसानें वाला कदम माना जा जा सकता है जिससे क्षेत्र में अस्थिरता को योगदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूरोप में अपने भागीदारों से निरंतर विचार विमर्श कर रहा है ताकि रूस को अलग थलग किया जा सके और मास्को पर इस बात के लिए दबाव डाला जा सके कि वह यूक्रेन में फिलहाल दिख रही अस्थिरता का राजनयिक समाधान निकालने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यूरोप में हमारे भागीदारों के साथ के साथ समन्वय से काम कर राष्ट्रपति पुतिन पर उनका रास्ता बदलने और उनकी रणनीतियां बदलने के लिए दबाव डाला जाये। यूरोपीय नेताओं के बीच ऐसी वार्ताएं जारी रहेगी। इन वार्ता के परिप्रेक्ष्य में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अपने यूरोपीय समकक्षों के साथ संभावित कदमों के बारे में चर्चा करने के लिए संपर्क बनाए रखेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।