MH 17 हादसा : वातानुकूलित डिब्बों में रखे शवों को लेकर दोनेत्स्क से रवाना हुई ट्रेन
(International) दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को ट्रेन के वातानुकूलित डिब्बों में रखा गया है। बीबीसी के मुताबिक शवों से लदी ट्रेन आज यूक्रेन के शहर खारकिव पहुंची। खारकिव शहर यूक्रेन सरकार के नियंत्रण में है। इस बीच, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबोट ने 'ऑपरेशन ब्रिंग देम होम' की घोषणा की। इस अभियान के तहत पीड़ितों के शवों की पहचान की जाएगी और शवों को उनके संबंधित देशों को भेजा जाएगा। इस अभियान का संचालन यूक्रेन से किया जाएगा और अभियान की देख-रेख आस्ट्रेलियाई रक्षा बल के पूर्व अधिकारी मार्शल एंगुस ह्यूस्टन करेंगे। इससे पहले विमान एमएच17 के ब्लैकबॉक्स विद्रोहियों ने आज सौंप दिए और उस स्थान विशेष पर संघर्षविराम की घोषणा कर दी जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा था ताकि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का दल घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करने के लिए वहां का दौरा कर सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।