(India)
रिपोर्टों की मानें तो रियलटी शो 'बिग बॉस' की निर्माता कंपनी एंडमॉल ने कुमार से संपर्क किया है और इस शो में शामिल होने के लिए एंडमॉल ने कुमार को पांच करोड़ रुपए की पेशकश की है। 'बिग बॉस' के अगले संस्करण की शुरुआत सितंबर महीने में होनी है। विश्वास ने भी एंडमॉल की ओर से उनसे संपर्क किए जाने की बात की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई ब्योरा नहीं दिया है। हालांकि, रिपोर्टों की मानें तो विश्वास ने इस शो के लिए अपनी सहमति दे दी है। यही नहीं, आप नेता आने वाले समय में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्नियां में गूगल के कर्मचारियों को संबोधित करने वाले हैं। विश्वास को खुश होने का एक और कारण भी है क्योंकि उनके एक गीत को आशा भोसले अपनी आवाज देने को तैयार हो गई हैं। खबर यह भी है कि अपनी लोकप्रियता में दिनोंदिन हो रही वृद्धि को देखते हुए कुमार विश्वास ने अपनी प्रस्तुति के लिए शुल्क में इजाफा कर दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में विश्वास ने आप पार्टी के टिकट पर अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।