अयान की अगली फिल्म में होंगे रणबीर और आलिया
(India) करण जौहर इस के निर्माता होंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह खबर साझा की। यह फिल्म संभवत: 23 दिसंबर 2016 में रिलीज हो सकती है। निर्माता-निर्देशक ने ट्वीट किया कि धर्मा प्रोडक्शन की अयान मुखर्जी के लिए अगली फिल्म अगले साल मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है और 23 दिसंबर 2016 को रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट होंगे। आलिया की इच्छा हमेशा से रणबीर के साथ काम करने की रही है। रणबीर ने आलिया का नाम इम्तियाज अली को पहले भी सुझाया था, लेकिन निर्देशक को लगा कि दीपिका पादुकोण उस भूमिका के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं इसलिए उन्होंने उस फिल्म की बजाय ‘हाईवे’ में आलिया को लिया। रणबीर और अयान बहुत करीबी दोस्त हैं। दोनों ने साथ मिलकर धर्मा प्रोडक्शन के लिए ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ दो कामयाब फिल्में की हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।