(International)
इस संकट को खत्म करने के लिए अब तक संघर्ष विराम का कोई संकेत नहीं मिला है, हालांकि कतर और मिस्र में इसको लेकर अंतराष्ट्रीय प्रयास किए जा रहे हैं। फलस्तीनी स्वास्थ मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि गाजा के एक अस्पताल पर इजराइल के ताजा हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और 70 घायल हो गए। इस हमले में कई चिकित्सक भी घायल हुए हैं। गाजा के डेर अल बालाह इलाके में इजराइल के हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। निकट के नुसरैत और खान यूनुस इलाकों में एक एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसने अस्पताल में मिसाइल रोधी टैंक रखे जाने वाले गुप्त स्थान को निशाना बनाया। गाजा के स्वास्थ अधिकारियों के अनुसार बीती रात इजराइली हमलों में दो परिवारों के 30 से अधिक सदस्यों की मौत हो गई। इजराइली सेना ने आज कहा कि कल गाजा में उसके सात सैनिक मारे गए। इसके साथ ही इस संघर्ष में मारे गए इजराइली सैनिकों की संख्या 27 हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।