जिंटा ने पुलिस से कहा-वाडिया ने मेरे चेहरे पर फेंकी जलती सिगरेट
(India) वानखेड़े स्टेडियम में कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटना के बाद प्रीति ने वाडिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस के आयुक्त राकेश मारिया को लिखे पत्र में प्रीति ने कहा, ‘कुछ समय से मेरे प्रति नेस का बर्ताव लगातार आक्रामक और हिंसक होता जा रहा था। मेरे चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंकने से लेकर मुझे कमरे में बंद करने और मुझसे बदसलूकी करने तक, मैंने उसके साथ सब देखा है।’ प्रीति ने मारिया को 30 जून को यह पत्र तब सौंपा था जब वह विदेश जाने की इजाजत मांगने के लिए उनसे मिली थीं। इस मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रीति ने पत्र में लिखा, ‘मैं बस चाहती हूं कि उसे (वाडिया को) मुझसे दूर रखा जाए ताकि मैं सुकून से जी सकूं। वरना, किसी दिन बदकिस्मती से गुस्से में आकर वह मुझे मार डालेगा और मैं इस बात से बहुत डरी हुई हूं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।