(India)
यहां तक कि मैं भी अपने पिता अमिताभ बच्चन की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता, इसीलिये उन्हें बिग बी के नाम से जाना जाता है। अपनी कबड्डी टीम की तैयारियों का जायजा लेने कल जयपुर पहुंचे अभिषेक बच्चन ने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पहले भी, आज भी और कल भी केवल एक ही अमिताभ बच्चन हैं और एक ही रहेंगे, मैं जूनियर बच्चन हूं और मुझे उन पर गर्व है और इसलिये लोग उन्हें बिग बी के नाम से जानते हैं। सीनियर और जूनियर बच्चन द्वारा शुरू किये गये नये प्रोजेक्ट अमिताभ इन टीवी सीरियल ‘युद्घ’ और उनके जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के बारे में अभिषेक ने कहा कि इन दोनों में कोई मुकाबला नहीं है। ‘मैं हमेशा किसी भी कार्य को करने से पूर्व बिग बी से चर्चा करता हूं , राय लेकर उनका आर्शीवाद लेता हूं। मैने सीरियल देखा है और वह महान कार्य कर रहें हैं और मैं अपनी टीम की तैयारियों का जायजा लेने में व्यस्त हूं। जूनियर बच्चन ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बचपन में कबड्डी सिखाई थी और जब वह दिल्ली में पढ़ रहे थे तब उन्होंने कबड्डी खेली थी। उन्होंने कहा कि उनके पिता लीग और उनके टीम के मालिक होने के बारे में बहुत उत्साहित हैं। बिग बी भी टीम की तैयारी का जायजा लेने के लिए आने को इच्छुक थे लेकिन वह नहीं आ पाये
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।