विमान को मार गिराने वाले विद्रोहियों को रूस से मिला प्रशिक्षण: अमेरिका
(International) एक समाचार पत्र के अनुसार अधिकारियों ने उपग्रह से ली गई तस्वीरों सहित कुछ संवेदनशील खुफिया सूचनाएं कल कुछ पत्रकारों को मुहैया कराईं। इनमें दावा किया गया है कि रूस ने हमले के लिए जिम्मेदार विद्रोहियों को प्रशिक्षित किया और साजो-सामान मुहैया कराए। अमेरिका और यूक्रेन ने विमान को मार गिराए जाने के लिए मॉस्को और रूस समर्थित पृथकतावादियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना में विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए थे। रूस ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। अमेरिकी अखबार के अनुसार खुफिया अधिकारियों ने इस आशंका से इनकार किया है कि हमले के पीछे यूक्रेनी सुरक्षा बल हो सकते हैं क्योंकि यूक्रेन के पास ऐसी कोई विमान भेदी मिसाइल नहीं है जो मलेशियाई विमान को इतनी दूरी से मार गिरा दे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।