(India)
इस फिल्म में ऋतिक के साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। टीजर में जैसी मार है, उससे लग रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा। ऋतिक रोशन खूब उछल-कूद करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने जो शानदार बॉडी बनाई है, उसके दर्शन भी आपको इस टीजर में हो जाएंगे। कटरीना कैफ अपनी बोल्ड अदाओं के साथ-साथ कुछ स्टंट करती भी नजर आ रही हैं। ऋतिक रोशन की आवाज में काउंटडाउन के साथ टीजर शुरू होता है। फिल्म के इस टीजर में ऋतिक की एंट्री धमाकेदार और एक्शन पैक्ड अंदाज में हुई है। इस टीजर में कैटरीना कैफ दो-तीन जगहों पर रोमांटिक और एक्शन करती हुईं नजर आ रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।