बॉलीवुड की हिलेरी स्वांक हैं प्रियंका चोपड़ा : संजय लीला भंसाली
(India) प्रियंका भंसाली के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मैरीकॉम’ में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरीकॉम का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भंसाली ने संवाददाताओं से कहा, ‘अगर उनके (हॉलीवुड) पास हिलेरी स्वांक हैं तो हमारे पास प्रियंका हैं। वह एक शानदार प्रतिभा हैं और अपने प्रदर्शन में एक चमक भर देती हैं। मुझे लगता है कि अभिनेत्री के तौर पर वह नूतनजी और वहीदाजी की श्रेणी में आती हैं।’ हिलेरी ने ‘मिलियन डॉलर बेबी’ में मार्गरेट ‘मैगी’ फित्जगेराल्ड नाम की एक महिला वेटर की भूमिका निभायी थी जो मुक्केबाज बनना चाहती है। फिल्म के लिए हिलेरी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला था। भंसाली की फिल्म मैरीकॉम के संघर्ष से प्रेरित है और फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। यह उमंग की पहली फिल्म है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।