(International)
पेंटागन के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि इसका निश्चित तौर पर चीन से कोई लेना देना नहीं है। अगर कुछ है तो वह यह है कि इससे प्रशांत महासागर के क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की उपस्थिति तथा हमारे साझेदारों के साथ समुद्री साझेदारी मजबूत हो रही है। अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से नियमित अभ्यास है और इसका चीन से कोई संबंध नहीं है। इस साल के मालाबार अभ्यास में जापान को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। चीन अतीत में भारत और अमेरिका के बीच के इस अभ्यास में जापान के भाग लेने पर आपत्ति जता चुका है। जापान आखिरी बार 2009 के अभ्यास में शामिल हुआ था और पांच साल बाद उसे फिर से इसमें आमंत्रित किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।