(India)
लंबी डेटिंग के बाद कुणाल ने आखिरकार सोहा को विवाह के लिए प्रपोज कर ही दिया, जिसे सोहा ने भी स्वीकार कर लिया है। सोहा ने बीते दिन ट्वीट किया कि आप सभी को यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि कुणाल ने मुझे पेरिस में प्रपोज किया। उसने मुझे दुनिया की सबसे खूबसूरत अंगूठी पहनाकर विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे मैंने कबूल कर लिया है। सोहा की निकट मित्र नेहा धूपिया ने सोहा की ट्वीट पर प्रतिक्रिया में सोहा को बधाई दी। नेहा ने ट्वीट किया, क्या बात है! यह अब तक की सबसे अच्छी खबर है। बधाई, अब तुम दोनों जल्द वापस आ जाओ, कुणाल तुम बहुत ही भाग्यशाली हो। हिंदी फिल्मों की प्रख्यात अभिनेत्री रह चुकीं सोहा की मां शर्मिला टैगोर की अपनी बेटी को शादी के जोड़े में देखने की ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है। सोहा ने कुछ गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं, लेकिन 'रंग दे बसंती', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' तथा 'मुंबई मेरी जान' जैसी चुनिंदा फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय से हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।