116 लोगों के साथ एयर अल्जीरिया का विमान हुआ लापता
(International) 0अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि विमान ने बुर्किना फासो से उड़ान भरी थी और 50 मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया। विमान अल्जीरिया की राजधानी अल्जियर्स जा रहा था। लापता विमान डीसी-9 है जिसमें 135 यात्री तक बैठ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस विमान में 110 यात्री सवार थे। अल्जीरिया की समाचार एजेंसी ने विमान के लापता होने की पुष्टि कर दी है लेकिन उसने विमान संख्या एएच 5017 में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में अभी कोई ब्योरा नहीं दिया है। मामले में और ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।