MH-17 विमान हमला: अमेरिका ने पुतिन पर तेज किए हमले
(International) जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से मलेशियाई एयरलाइंस के विमान एमएच 17 को मार गिराया गया था जिससे इसमें सवार 298 लोग मारे गये थे। अमेरिकी खुफिया समुदाय का मानना है कि इस विमान को अलगाववादियों ने गिराया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने संवाददाताओं से कहा कि हमारा मानना है कि रूसी अलगाववादियों ने इसे मार गिराया है। वे रूसियों के बिना ऐसा नहीं कर सकते हैं। हार्फ ने कहा कि और इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रपति पुतिन पर है, न सिर्फ इसकी बल्कि उन सभी घटनाओं की, जो हमने इस संघर्ष के दौरान देखी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि रूस ने अलगाववादियों को हवाई रक्षा हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि विशेष रूप से सवाल यह है कि मिसाइल किसने छोड़ी और इसकी जांच निर्धारित करने की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।